Disable Preloader

Smt. Sunita Arun Jadhav

Director

सप्रेम नमस्कार !

मेरा जन्म भोपाल, मध्यप्रदेश में एक क्षत्रिय (मराठा) परिवार में हुआ। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल से 1983 में बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की। शालेय जीवन में खो-खो, वॉली-बॉल, कबड्डी आदि खेलों का प्रतिनिधित्व किया।

1984 में ऑल इंडिया ट्रेक्किंग एक्सपीडिशन NCC ( AMARJOT) में मध्यप्रदेश से प्रतिनिधित्व किया।

1985-86 में 9th नेशनल शूटींग बॉल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

1986 में भोपाल विश्वविद्यालय से बॅचलर ऑफ आर्टस् की उपाधि प्राप्त की।

1988 में भोपाल विश्वविद्याल से मास्टर ऑफ आर्टस् की उपाधि प्राप्त की।इस दौरान मैने अंतरमहाविद्यालय और अंतरविश्वविद्यालय में वॉली-बॉल खेल का प्रतिनिधित्व करके अनेक खेल प्रमाण पत्र प्राप्त किये। 1996 में भोपाल विश्वविद्यालय से बी. एड. की उपाधि प्राप्त की।

1989 में मेरा विवाह श्री अरुण जाधव जी से संपन्न हुआ। मेरे पति ने भारतीय नौ सैना में पन्द्रह साल देश की सेवा की। तत्पश्चात महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कांदिवली ( मुंबई) में कार्यरत हैं।

2015 से मैं महाराष्ट्र के ठाणे जिला के मिरा-भाईंदर में सपरिवार रह रही हूँ। 2016 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर समाजकार्य में अपना योगदान दिया। 2016 से 2019 तक वसई विरार महानगरपालिका चुनाव, मीरा भाईंदर महानगरपालिका चुनाव, ग्रेजुवेशन चुनाव, और विधायक चुनाव में कार्य किया। 2016 से हेल्थ इन्शुरन्स का काम कर रही हूँ|

मेरी बेटी एडवोकेट शोभिता जाधव DRT मुंबई में प्रैक्टिस कर रही हैं और बेटा विपुल जाधव MBA in international business ( Malaysia) कर रहा है|

मैं सिटीजन विगिलेंस कमेटी (CVC) (www.cvcindia.org ), में Chief General Secretary MBMC area के पद पर हूँ और सहकार भारती संस्था में महिला जिला सचिव MBMC area (www.sbmbmc.org) के पद पर हूँ यह संस्था १९७८ से सहकारिता के क्षेत्र मैं काम कर रही है|

मैंने मीरा रोड महापौर मैराथन में 2019 में 5 km. 2020 जनवरी में 10 km. मुंबई मैराथन मैं बारहवा क्रमांक, 2020 फरवरी मीरा भाईंदर 10 km. में तीसरा क्रमांक प्राप्त किया।

आदरणीय श्री राजन नायर सर जी ने मुझ पर विश्वास दिखाकर नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन मे संचालक के रूप शामिल लिया| मै आपका और आदरणीय श्रीमती गीता जैन मैडम का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए नारी सशक्तिकरण फाउन्डेशन में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुड़कर महिलाओं के उत्थान लिए कार्य करुंगी।

सस्नेह

सुनिता जाधव