Disable Preloader

About

“नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन”

भारतवर्ष में नारी का एक अलग ही स्थान रहा है, फिर चाहे वह परिवार में हो, या समाज में। हमारे देश के निर्माण में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, देश के समाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, क्रीड़ा, विज्ञान, सुरक्षा आदि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपना योगदान दिया है। सत्यता यह भी है कि आज भी हमारी बहुत सी बहने इस विकास के प्रवाह सें वंचित हैं।

नारी की समस्याओं को ध्यान में रखकर उस पर विचार-विमर्श, चिंतन करते हुए यह निष्कर्ष निकला कि विकास की मुख्यधारा में महिलाओं कों जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु "नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन" की शुरुआत की जाए जो महिलाओं द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्य करें। नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार के नियमानुसार दिनांक 14-10-2020 को किया गया (CIN-U85310MH2020NPL347925)|

"नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन" प्रत्येक ज़रूरतमंद नारी कों, खुद को आगे ले जाने के लिए जिन साधनों की आवश्यकता होंगी, वह हर सुविधा फाउंडेशन के माध्यम सें उप्लब्ध करवाई जाएगी। भारत के विकास में हमारी नारी शक्ति पूरी क्षमता से हमारा साथ देंगी, इसी उद्देश्य से यह कार्य शुरू किया गया है। आप सभी इस कार्य मे सहभागी होकर इस नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन को ओर अधिक सक्षम बनाएं|

नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन के निम्न उद्देश्य हैं :

  • महिलाओं को आर्थिक कल्याण उपलब्ध करवाना|
  • व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकास करना और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना|
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली स्त्रियों का जीवन स्त्तर सुधारना|
  • महिलाओं का सर्वांगीण विकास|
  • सामजिक, राजनैतिक और सामजिक स्त्तर पर समान मानवाधिकार, मौलिक स्वतन्त्रता दिलाना| स्वास्थ्य सुविधाओं, उत्तम शिक्षा के लिए सभी स्तर पर सभी को समान पहुँच|
  • महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करना|
  • महिलाओं को सभी प्रकार के सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने में सहायता करना|
  • महिलाओं के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीडन से महिलाओं को सुरक्षा दिलाना|


नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन से जुड़ने के लिए किसी भी नारी को इसकी सदस्यता लेनी होगी, सदस्यता शुल्क मात्र रु १०० है और यह आजीवन सदस्यता होगी| इसके लिए आप
ईमेल id – nsfoudation507@gmail.com पर आवेदन कर सकते है या मोबाइल न. 9699119955 पर संपर्क कर सकते है|

"नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन" से जुड़ने वाली प्रत्येक महिला की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा चाहे समस्या कितनी भी जटिल क्यों न हो| भारत की सभी महिलाओं से आवाहन है कि आप "नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन" से जुड़े, अपनी व अन्य महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु|


धन्यवाद,
“नारी सशक्तिकरण फाउंडेशन”